{"_id":"5edd4ad38ebc3e90813c0175","slug":"managers-and-heads-will-be-responsible-if-crowds-gather-in-religious-places-bareilly-news-bly40841426","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थलों में भीड़ जुटी तो प्रबंधक और प्रमुख होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थलों में भीड़ जुटी तो प्रबंधक और प्रमुख होंगे जिम्मेदार
Mon, 08 Jun 2020 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मगुरुओं से बातचीत करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से खुल जाएंगे धर्मस्थल, डीएम-एसएसपी ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग
विज्ञापन
बरेली। सोमवार से धर्मस्थल खुल जाएंगे। पुलिस धर्मस्थलों की निगरानी करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की व्यवस्था करेगी। अधिकारियों ने इसके लिए पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में धर्मस्थलों के प्रमुखों और प्रबंधकों की बैठक लेकर डीएम और एसएसपी ने उन्हें सुझाव दिए। कहा, अगर भीड़ जुटी तो वही जिम्मेदार होंगे।
डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन में धर्मस्थलों से जुड़े प्रबंधकों, पुजारियों, इमामों और पादरियों आदि से संवाद किया। बताया, आठ जून से सभी धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति अनलॉक-1 में केंद्र और राज्य सरकार ने दे दी है। धर्मस्थलों में सभी जरूरी सावधानियां बरती जाएं। साफ-सफाई और सामाजिक दूरी बनाए रखने में लापरवाही न बरतें। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण अब सबसे ज्यादा तेजी से फैल रहा है, लिहाजा सरकार से मिली सहूलियत का नाजायज फायदा न उठाएं। कम ही लोग धर्मस्थलों में रहें। बच्चों और बुजुर्गों को धर्मस्थलों में न आने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

साईं मंदिर में बाहर से नहीं ला सकेंगे प्रसाद
शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट के सरबराकार पंडित सुशील पाठक ने अधिकारियों को बताया कि श्यामगंज स्थित साईं मंदिर में पूरी तरह सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। जब तक कोरोना का प्रकोप थम नहीं जाता, तब तक मंदिर में बाहर से लाए गए प्रसाद का भोग नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने सभी साईं भक्तों को सलाह दी है कि सोमवार से मंदिर आते वक्त बाहर से प्रसाद लेकर न आएं।
विज्ञापन