फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man shot dead in Badaun dead body found in the field outside the village

बदायूं: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर खेत में मिला शव

Tue, 14 Sep 2021 08:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Sep 2021 08:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सुबह टहलने निकला था, शाम को गांव के बाहर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Man shot dead in Badaun dead body found in the field outside the village
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के गांव बसोमा में चुनावी रंजिश में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सुबह टहलने निकले थे। शाम को गांव के पास खेत में उनका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को घरवालों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि गुमशुदगी दर्ज करने में पुलिस ने टालमटोल की। 
विज्ञापन


काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में एसपी सिटी और सीओ के समझाने पर शव को उठाने दिया गया। इस मामले में देर रात पत्नी मीना देवी की तहरीर पर मुकेश और इंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बसोमा निवासी रामदयाल (52) रोज की तरह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। दो-तीन घंटे बाद घर नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू कर दी। गांव समेत आसपास इलाके में उनका सुराग नहीं लग पाया। दोपहर में पत्नी मीना और बेटे गौरव ने कोतवाली पहुंचकर रामदयाल के लापता होने की जानकारी दी। गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की पर पुलिस ने टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर, शाम साढ़े चार बजे बच्चों ने गांव के पास प्रताप ठाकुर के बाजरे के खेत में शव पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर उनके परिवार वाले और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां रामदयाल का शव पड़ा था, जिसके सीने पर गोली लगी थी और पास ही एक तमंचा पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को देख मृतक के घरवालों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और घरवालों के बीच काफी नोकझोंक हुई। घरवाले रिपोर्ट दर्ज होने से पहले शव न उठाने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को भी रामदयाल पर जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन पुलिस ने हल्के में लिया।

बाद में एसपी सिटी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ गजेंद्र सिंह ने मृतक के घरवालों को समझा बुझाकर शव सील कराया। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

पापा को हर हाल में मारना चाहते थे
मृतक रामदयाल के बेटे अनूप, गौरव और सौरभ शव मिलने के बाद काफी गुस्से में दिखे। अनूप ने बताया कि जुलाई में पापा पर हमला हुआ था। उसके बाद पुलिस अगर नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज देती तो उनके पिता की हत्या नहीं होती। खुलेआम घूम रहे हमलावर उसके पिता को हर हाल में मारना चाहते थे।

मृतक के परिजन ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उनकी तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की दो टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्हें सजा दिलाने के लिए पुलिस ठोस सबूत जुटाएगी।
- गजेंद्र सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed