फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man roaming in the cantonment wearing army uniform caught by military intelligence in Bareilly

Bareilly News: फौजी की वर्दी पहन कैंट में घूम रहा था युवक, मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पकड़ा; बरामद हुआ ये सामान

Tue, 12 Mar 2024 07:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 07:42 AM IST
सार

मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की बरेली इकाई ने सेना की वर्दी पहनकर कैंट में घूम रहे संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। आरोपी से सेना का फर्जी आई कार्ड बरामद किया गया है।

विज्ञापन
man roaming in the cantonment wearing army uniform caught by military intelligence in Bareilly
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में फौजी की ड्रेस में घूम रहे शख्स को संदेह के आधार पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके गले में पड़ा आई कार्ड भी जांच में फर्जी मिला तो उसे कैंट पुलिस को सौंप दिया गया। पता लगा कि आरोपी असम का निवासी है। एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल, कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सेना की यूनिट 883 पशु परिवहन बटालियन के सैन्यकर्मी मारू विजय कुमार ने कैंट थाने में तहरीर देकर एक युवक को पुलिस के हवाले किया। बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उन्हें लखनऊ मिलिट्री इंटेलीजेंस की बरेली इकाई ने कॉल करके बताया कि कैंट में एक युवक भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहने हुए ई-रिक्शा से कैंट स्टेशन की ओर जा रहा है। व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। सूचना पर पहुंचे मारू विजय ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की टीम के साथ आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

कई घंटे पूछताछ, सही मकसद नहीं पता लगा
मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई टीमों व पुलिस ने आरोपी युवक से लंबी पूछताछ की। आरोपी सही जवाब नहीं दे रहा था। उसने अपना नाम अखिल कलीता निवासी असम बताया। उसने बताया कि सेना में जाने और सेना की वर्दी पहनने का शौक है, इसलिए पहनकर घूम रहा था। उसके पास हाईस्कूल की एक मार्कशीट मिली। 

आईकार्ड और मार्कशीट पर एक ही नाम था। असम से जांच कराई गई तो नाम व पता ठीक मिला पर जानकारी हुई कि यह म्यांमार बॉर्डर का निवासी है। रोहिंग्या होने के शक में भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर जग नरायण पांडेय ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed