फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man posing as a police inspector duped a teacher of Rs 22 lakh in Bareilly

दोस्ती कर दिया धोखा: युवक ने खुद को दरोगा बताकर शिक्षिका को जाल में फंसाया, फिर 22 लाख रुपये हड़पे

Wed, 06 May 2026 12:42 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 06 May 2026 12:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के एक युवक ने खुद को दरोगा बताकर बरेली की शिक्षिका का अपने जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा दिया। गाजियाबाद ले जाकर आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। फिर आरोपी युवक ने शिक्षिका से प्लॉट खरीदने के नाम पर 22 लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
man posing as a police inspector duped a teacher of Rs 22 lakh in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली की एक शिक्षिका से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती करने के बाद उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक ने खुद को दरोगा बताकर शहर के बारादरी इलाके की शिक्षिका को शादी का झांसा दिया। काशीपुर में मकान खरीदने का बहाना बनाकर उनसे लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शिक्षिका ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी मेट्रोमोनियल साइट पर उत्तराखंड काशीपुर निवासी रितिक कंबोज से जान पहचान हुई। रितिक ने खुद को दरोगा बताया। रितिक ने मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की जरूरत बताई। 25 फरवरी को रितिक कार से आया और युवती को बैंक ले जाकर खाते से दस लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद रितिक युवती को गाजियाबाद ले गया और आर्य समाज मंदिर में शादी कर वापस बरेली छोड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डाइट प्लान और वेट लॉस, प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video; की ये डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरटीजीएस के जरिये दस लाख रुपये दिए 
26 फरवरी को दस लाख रुपये मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे। युवती ने मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने को कहा तो रितिक राजी हो गया। इस पर युवती ने आरटीजीएस के जरिये दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रितिक ने रजिस्ट्री न हो पाने का बहाना बना दिया। रितिक ने कई दिनों तक युवती से बात नहीं की। नौ मार्च को बात हुई तो तबीयत खराब होने का बहाना बनाया।

रितिक ने चाचा द्वारा प्लांट लगाने के लिए ढाई लाख की जरूरत बताई। युवती ने ढाई लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि रितिक पहले से शादीशुदा है। रितिक ने धोखाधड़ी कर साढ़े बाइस लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रितिक पिस्टल लेकर चलता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed