फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by slitting his throat with knife in Mirganj Bareilly

बरेली में युवक की हत्या: जल्द लौटने की कहकर शाम को घर से गया था शिवम, सुबह इस हाल में मिली लाश

Thu, 12 Sep 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

Bareilly News: मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी शिवम बुधवार शाम को घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह जल्द लौटने की बात कहकर गया था। देर शाम तक नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
man murdered by slitting his throat with knife in Mirganj Bareilly
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव बाग में मिला। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गला भी कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक जल्द लौटने की बात कहकर बुधवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। सुबह उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन


मीरगंज कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रामबाबू दिवाकर का पुत्र शिवम उर्फ कन्हैया (22 वर्ष) बुधवार शाम पांच बजे घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह जल्द लौटने की बात कहकर गया था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने रातभर उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग तलाश रहे थे। इसी दौरान सिंधौली रेलवे फाटक से 200 मीटर दूर बाग में उसका शव मिला। परिजन ने बताया कि उसका गला कटा हुआ था। सीने और शरीर में घाव थे। सूचना पर मीरगंज पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ मीरगंज गौरव सिंह एवं एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के एक पैर में चप्पल थी, दूसरी घटनास्थल पर पड़ी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शिवम का मोबाइल गायब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर बंधी थी रस्सी 
जिस पेड़ के नीचे शिवम का शव मिला था उस पेड़ की टहनी में एक रस्सी बंधी हुई थी। इससे माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या का आत्महत्या दर्शाने के लिए उसका शव लटकना चाहते होंगे, लेकिन किसी कारण लटका नहीं पाए। शिवम उर्फ कन्हैया की हत्या क्यों और किसने की, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक बैंक के कैमरे में शिवम शाम के वक्त अकेला जाता दिख रहा है।

पुलिस ने मृतक के दोस्तों को उठाया 
पुलिस ने शिवम के कुछ दोस्तों को उठाया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता रामबाबू दिवाकर ने बताया कि उनके बेटे को फोन करके किसने बुलाया है और कितनी देर तक बात की है इसकी जांच होने से सच्चाई सामने आ जाएगी। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed