{"_id":"661fc0231cd80d92df0433c3","slug":"man-made-the-girl-unconscious-and-picked-her-up-from-the-house-in-bareilly-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को घर से उठाया, मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को घर से उठाया, मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 17 Apr 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:57 PM IST
सार
बरेली में एक युवक और उसकी मां पर किशोरी को घर से ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा में पड़ोसी युवक और उसकी मां के खिलाफ नशा देकर किशोरी को घर से ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिता का कहना है कि किशोरी पड़ोसी की छत पर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जोगी नवादा में रहने वाले पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता है। 15 अप्रैल की रात करीब एक बजे युवक ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। बेटी ने जब दरवाजा खोला तो युवक व उसकी मां ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन
पड़ोसी की छत पर फेंका
पिता जब बेटी के बारे में पूछने पर आरोपियों के घर गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। साथ ही किशोरी के घर पर होने की बात से इनकार कर दिया। पिता ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तब आरोपियों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में पड़ोसी के मकान की छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों की मदद से पिता किशोरी को घर लेकर आया। दो घंटे बाद होश में आने पर किशोरी ने पूरी बात बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।