फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed his younger brother due to illicit relationship in pilibhit

UP News: पत्नी से थे अवैध संबंध... सोते समय छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या के बाद आरोपी फरार

Fri, 18 Oct 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 06:22 PM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक के मंझले भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि छोटे भाई के भाभी से अवैध संबंध थे। इसी के चलते बड़े भाई ने उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
man killed his younger brother due to illicit relationship in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जनपद में पत्नी से अवैध संबंध होने से नाराज युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन और कांधे पर वार किए। गुरुवार रात हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक के दूसरे भाई की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर खटीमा से आए मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई न्यूरिया क्षेत्र में वृद्ध मां के साथ श्मशान घाट मां काली मंदिर में रहता था। मंदिर की सेवा करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भोजन करने बाद मां और भाई सोने चले गए। छोटा भाई मंदिर परिसर के बरामद में जाकर लेटा था। 
विज्ञापन


रात करीब 12:30 बजे उसके करहाने की आवाज पर मां ने पास जाकर देखा तो वह लहुलूहान अवस्था में मिला। उसकी हालत देख मां के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध के कारण भाई से रखता था रंजिश
मृतक के भाई ने बताया कि युवक के बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। बड़ा भाई दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता था। अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद से दोनों भाइयों में विवाद रहने लगा। इसी रंजिश के चलते बड़े भाई ने उसकी हत्या कर दी। मां ने आरोपी भागते समय देख लिया। 

दो दिन से गांव में घूम रहा था आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी भाई दो दिन पूर्व से गांव में घूमता दिखाई दे रहा था। इस दौरान वह अपनी मां से मिलने भी नहीं आया। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया। परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ था। 

सीओ सदर विधि भूषण ने बताया कि मामले की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। अवैध संबंध के कारण बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed