फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man held hostage and converted to Islam forced to marry in Bareilly

Bareilly: बंधक बनाकर युवक का धर्म परिवर्तन... जबरन कराया निकाह, 14 लाख रुपये और जेवर भी हड़पे

Wed, 24 Jul 2024 06:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

बरेली में एक युवक के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। युवक के पिता का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसका निकाह करा दिया। उसके 14 लाख रुपये और जेवर भी हड़प लिए। 

विज्ञापन
man held hostage and converted to Islam forced to marry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दूसरे समुदाय के परिवार ने युवक को बंधक बनाकर अपनी बेटी के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके 14 लाख रुपये और आठ लाख रुपये के जेवर हड़प लिए और अपनी बेटी से उसका निकाह करा दिया। युवक के पिता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


किला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा पिछली साल जनवरी में बाइक लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकला। वह घर वापस नहीं आया तो उन्होंने खोजबीन की। घर में देखा तो बेटी की शादी के लिए रखे सात लाख रुपये और आठ लाख के जेवर नहीं थे। 

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के बाद कराया निकाह 
जानकारी की तो पता चला कि एक गांव निवासी लोगों ने युवक को बंधक बनाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। इन लोगों ने उसका धर्म परिवर्तन करवाकर एक युवती से निकाह करा दिया है। 

इन लोगों ने उसके 14 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर भी हड़प लिए हैं। यह लोग उससे झूठी शिकायतें करा रहे हैं। युवक के पिता ने कई बार शिकायतें की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी से शिकायत कर बेटे को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। किला थाने में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed