{"_id":"5e4fcfdb8ebc3ef3e5162a95","slug":"man-found-hang-in-police-station-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः थाना परिसर में लटकी मिली युवक की लाश, पांच दिन से था पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः थाना परिसर में लटकी मिली युवक की लाश, पांच दिन से था पुलिस रिमांड पर
Fri, 21 Feb 2020 06:18 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:18 PM IST
सार
- पांच दिन से पुलिस कस्टडी में था युवक
- विवाहिता को भगा ले जाने का था आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के थाना हैदराबाद परिसर में गांव उदयपुर निवासी विवेक (22) का शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद थाने में हड़कंप मच गया। उधर, मृतक के परिवार वालों का दावा है कि उसके भाई को एक विवाहिता साथ ले गई थी। विवाहिता के पति ने भाई को पकड़कर 14 फरवरी को पुलिस को सौंपा था। तब से युवक पुलिस की कस्टडी में था, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने उसी दिन युवक को छोड़ दिया था। वह विवाहिता व उसके पति की प्रताडऩा से परेशान था। इस पर उसने सुबह थाना परिसर में लगे पेड़ से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने मोहम्मदी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी शैलेंद्र लाल कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। परिवार वाले पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की बात पर अड़े हैं।
विज्ञापन