फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man exploited married woman for nine years on the pretext of marriage in Pilibhit

प्रेमी ने दिया धोखा: पति को छोड़ मायके में रह रही विवाहिता को जाल में फंसाया, नौ साल तक लूटी आबरू

Tue, 12 Sep 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में पति से विवाद के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही है। गांव के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। जब विवाहिता ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। 

विज्ञापन
man exploited married woman for nine years on the pretext of marriage in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के चलते अलग रह रही विवाहिता का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक नौ साल से शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। जब विवाहिता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक व उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह अपने मायके में रह रही है। उसका गांव के एक युवक से नौ वर्षों से प्रेमप्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर उससे नौ वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। नौ जून 2023 को जब विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के पिता को पीटा 

विवाहिता ने जब प्रेमी के घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी और विवाह उससे कराने को कहा, तो युवक के परिजन ने उसे गाली गलौज की। विवाहिता के पिता को पीटा। पीड़ित विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव में ही रहने वाले विवाहिता के प्रेमी देवेंद्र, उसके परिवार के मोतीराम और राकेश को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed