Bareilly News: युवक की मौत पर भिड़े दो पक्ष, एंबुलेंस में शव छोड़कर भागे ससुरालवाले; हत्या का आरोप
बरेली में एक युवक की मौत हो गई। इस पर उसके परिजन और ससुरालवाले भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में ससुरालवाले उसका शव एंबुलेंस में छोड़कर भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आंवला के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसे लेकर रामगंगा पुल पर परिजन और ससुरालवाले आपस में भिड़ गए। परिजन भारी पड़े तो ससुरालवाले एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार हो गए। घटना में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आंवला थाना क्षेत्र के मधुपुरी निवासी खुशबू ने आंवला थाने में तहरीर दी कि उसके पति दीपक को ससुर व देवर उसके हिस्से की जमीन नहीं दे रहे थे। उसे और पति को इन लोगों ने पीटा था तो वह अपने मायके गांव देवी आ गई थी।
UP News: हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत, ढाबे पर खाना खाया, हाथ धोते समय गिरा और थम गईं सांसें
शुक्रवार को ससुर व देवर उसके पति को लेकर आए और बाइक समेत उसके गांव में छोड़कर फरार हो गए। पति ने बताया था कि इन लोगों ने उसे खाने में जहर दे दिया था। उन लोगों ने दीपक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने लगाया ये आरोप
इधर, दीपक के भाई रामू ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि भाभी खुशबू शुक्रवार को अपने मायके गई थी। उसे बुलाने दीपक भी गया था। जब शनिवार सुबह गाजियाबाद निवासी रामू के पास दीपक के ससुराल वालों की कॉल आई कि दीपक की तबीयत ठीक नहीं है।
रामू और उसके पिता गजराज सिंह जब खुशबू के घर पहुंचे तो कोई नहीं मिला। दीपक को खोजते हुए वह रामगंगा पुल के पास पहुंचे। वहां एंबुलेंस में दीपक का शव पड़ा था। इस पर ससुरालवालों से विवाद हो गया। जब परिजन भारी पड़े तो ससुरालवाले भाग गए। रामू ने खुशबू के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।