{"_id":"5d46a3328ebc3e6cb20d0e77","slug":"man-died-after-wild-pig-attacked-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शौच को नदी किनारे गया था, जंगली सुअर ने हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शौच को नदी किनारे गया था, जंगली सुअर ने हमला कर मार डाला
Sun, 04 Aug 2019 02:49 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में शौच को नदी किनारे गए एक युवक को जंगली सुअर ने हमला कर मार डाला और उसके मांस नोंचकर खा गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करने की कोशिश की तो सुअर ने उन पर भी हमला बोल दिया और करीब चार लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुअर को घेर लिया और उसे घेरकर मार डाला।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी सुअर की दहशत कम नहीं हुई है। कई जंगली सुअर इलाके में घूम रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक वीरेंद्र मूसाझाग इलाके के ग्राम कमालपुर का निवासी था। वह एक दिन पहले अपनी ससुराल घाटमपुर आया था।
विज्ञापन