{"_id":"6533eb3e2338e095680fa447","slug":"man-did-inhuman-act-with-mare-and-inspector-settled-the-case-for-rs-15-thousand-in-bareilly-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: युवक ने घोड़ी से किया अमानवीय कृत्य, दरोगा ने 15 हजार में निपटाया मामला; चार आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: युवक ने घोड़ी से किया अमानवीय कृत्य, दरोगा ने 15 हजार में निपटाया मामला; चार आरोपियों पर रिपोर्ट
Sat, 21 Oct 2023 08:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 08:47 PM IST
सार
हाफिजगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने घोड़ी से घिनौनी हरकत की। एक संगठन से जुड़े व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया गया। मामले को निपटाने में दरोगा पर पंद्रह हजार रुपये लेने का आरोप लगा। घटनाक्रम का ऑडियो और वीडियो एक्स पर टैग कर शिकायत की गई तो पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट लिखकर तीन को पकड़ लिया। दरोगा की भूमिका की जांच सीओ ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां एक युवक ने घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया। उसका एक साथी घोड़ी को पकड़े रहा तो दूसरा वीडियो बनाता रहा। वीडियो में तीन चार अन्य लोग भी हंसी ठिठोली करते दिख रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों का ऑडियो भी वायरल
एक संगठन के हिमांशु पटेल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक्स पर टैग कर दिया। इसके साथ ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी आपस में थाने के एक दरोगा का नाम लेकर बात कर रहे थे। जिक्र हो रहा था कि दरोगा ने 15 हजार रुपये लेकर मामला निपटा दिया, वर्ना मुसीबत हो जाती। ऑडियो व वीडियो वायरल होते ही अफसरों ने इसे संज्ञान ले लिया।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने और सीओ नवाबगंज को दरोगा के मामले में जांच के निर्देश दिए। सीओ चमन सिंह चावड़ा शनिवार शाम हाफिजगंज थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने तहरीर मंगाई। सीओ ने बताया कि चार आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी गई है, इनमें से तीन को पकड़ भी लिया है। दरोगा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।