फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide after calling UP 112 in Bareilly

'मैं आत्महत्या कर रहा हूं...': शख्स ने 112 पर कॉल कर दी जान, पुलिस पहुंची तो फंदे से लटका मिला शव

Tue, 17 Sep 2024 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 12:57 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में सोमवार रात एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। 

विज्ञापन
man committed suicide after calling UP 112 in Bareilly
राजीव श्रीवास्तव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसने आत्महत्या करने से पहले यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, फिर मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस उसे ढूंढते हुए पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी राजीव श्रीवास्तव ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले सोमवार रात करीब 10 बजे उन्होंने यूपी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस कॉलोनी में पहुंची, लेकिन नंबर बंद होने से लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। पुलिस काफी देर भटकती रही। बाद में स्थानीय लोगों से फोन नंबर की पहचान कराने के बाद पुलिस राजीव के घर तक पहुंच सकी। शव उतरवाकर सील कराया। राजीव की पत्नी और बेटी अलग रहती थीं। दंपती में आपसी विवाद था। आत्महत्या की वजह यही मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed