फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man commits suicide by shooting himself unty also died after shock in shahjahanpur

यूपीः युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सदमे में चाची की भी गई जान

Sat, 24 Aug 2019 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide by shooting himself unty also died after shock in shahjahanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी 25 वर्षीय शाहनबाज पुत्र शकील अहमद सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार रात वह घर पहुंचा तो उसे देखकर नहीं लग रहा था कि वह अपने साथ कोई बड़ी घटना करने वाला है। 

विज्ञापन


परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद वह रात 11 बजे छत पर सोने चला गया। परिवार के अन्य लोग भी सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी छत पर बने कमरे से लगभग 11.30 बजे फायर चलने की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन


भाई अनीस उर्फ नन्हा भागकर छत पर बने कमरे में पहुंचा तो भाई को खून से लथपथ देखकर बेसुध हो गया। परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया। 58 वर्षीय चाची मुन्नी मौके पर पहुंची तो वह भी बेसुध हो गईं। उन्हें तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर बाजार कोतवाली इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक तमंचा मय खोखा कारतूस के बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed