{"_id":"6493fc59a07bbb01d707ad16","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-into-river-from-moving-train-in-bareilly-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के युवक ने की आत्महत्या: बरेली में चलती ट्रेन से नदी में कूदा हंसराज, पुलिस ने निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के युवक ने की आत्महत्या: बरेली में चलती ट्रेन से नदी में कूदा हंसराज, पुलिस ने निकलवाया शव
Thu, 22 Jun 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:16 PM IST
सार
अमेठी का रहने वाला युवक 20 जून को हरियाणा के फरीदाबाद से सुशासन एक्सप्रेस में सवार हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव बरेली में नकटिया नदी में मिला। बताया गया है कि युवक ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक ने चलती ट्रेन से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव शहर से करीब 10 किमी दूर नकटिया नदी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कैंट थाना पुलिस को स्टेशन मास्टर कैंट रेलवे स्टेशन ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी कि युवक का शव नकटिया नदी और रेलवे लाइन के बीच पड़ा है। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया तो शव नदी के किनारे पानी में मिला। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम हंसराज निवासी आशापुर गढ़ी थाना मोहनगंज जिला अमेठी लिखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
20 जून को फरीदाबाद से हुआ था रवाना
कैंट थाना प्रभारी बनवीर सिंह ने बताया कि उसके परिजनों से वार्ता की गई तो बताया गया कि हंसराज 20 जून को हरियाणा के फरीदाबाद से सुशासन एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए आ रहा था।ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...
वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और बरेली से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर वह ट्रेन से कूद गया था। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन बरेली रवाना हो गए हैं। मृतक के सिर और पेट पर चोट लगी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।