{"_id":"669127425d6e779e870be00b","slug":"man-caught-his-wife-s-lover-in-the-house-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फंस गया मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फंस गया मुश्किल में
Fri, 12 Jul 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:23 PM IST
सार
बहेड़ी की एक महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए मेरठ के युवक से हो गई। बृहस्पतिवार को युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां महिला के पति ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में सोशल मीडिया के जरिए हुई बातचीत के बाद कस्बे की महिला और मेरठ के युवक के बीच प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद युवक चोरी छिपे महिला से मिलने आने लगा। महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार को जब युवक महिला से मिलने पहुंचा तो उसके पति ने उसको पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बहेड़ी की एक महिला की मेरठ निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर आ पहुंचा। इसकी भनक लगने पर महिला के पति ने उसे दबोच लिया और थाने ले आया। युवक महिला से प्रेम-प्रसंग होने की बात कहते हुए उसे बच्चों सहित ले जाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिला पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने प्रेमी और महिला के पति पर 151 के तहत चालान काटकर कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के यहां से युवक और महिला के पति को छोड़ दिया गया। इसके बाद युवक अपने घर मेरठ के लिए चला गया।
विज्ञापन