Bareilly: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी ने 15 लाख रुपये के जेवर हड़पे
बरेली की रहने वाली किशोरी शादी समारोह में शाहजहांपुर गई थी। वहां एक युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर किशोरी से 16 हजार रुपये और 15 लाख के जेवर ले लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी में शामिल होने शाहजहांपुर जिले में गई बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की किशोरी का फतेहगंज पूर्वी के युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रुपये और जेवर मंगा लिए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है।
बारादरी क्षेत्र के इंटर कॉलेज के पास रहने वाला परिवार शाहजहांपुर के कटरा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पड़ोसी मनोज शर्मा का परिवार भी उसी शादी में गया था। मनोज की पत्नी के भतीजे फतेहगंज पूर्वी निवासी अनुराग शर्मा ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोपी ने 15 लाख के जेवर हड़पे
वीडियो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर अनुराग ने उससे 16 हजार रुपये और 15 लाख के जेवर ले लिए। आरोप है कि किशोरी को ब्लैकमेल करने में अनुराग का उसको फूफा मनोज शर्मा बुआ अंजू शर्मा और बहन तनिशा शर्मा ने साथ दिया।
डेढ़ साल से अनुराग उस किशोरी का शोषण कर रहा है। स्कूल से घर आते समय रास्ते में अश्लील हरकतें करता था। युवक किशोरी के घर के आसपास आकर छेड़छाड़ करने लगा तो किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी के पिता ने बारादरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।