फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man blackmailed teenage girl by making obscene video in Bareilly

Bareilly: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी ने 15 लाख रुपये के जेवर हड़पे

Mon, 09 Oct 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 06:01 PM IST
सार

बरेली की रहने वाली किशोरी शादी समारोह में शाहजहांपुर गई थी। वहां एक युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर किशोरी से 16 हजार रुपये और 15 लाख के जेवर ले लिए। 

विज्ञापन
man blackmailed teenage girl by making obscene video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी में शामिल होने शाहजहांपुर जिले में गई बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की किशोरी का फतेहगंज पूर्वी के युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रुपये और जेवर मंगा लिए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के इंटर कॉलेज के पास रहने वाला परिवार शाहजहांपुर के कटरा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पड़ोसी मनोज शर्मा का परिवार भी उसी शादी में गया था। मनोज की पत्नी के भतीजे फतेहगंज पूर्वी निवासी अनुराग शर्मा ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने 15 लाख के जेवर हड़पे 

वीडियो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर अनुराग ने उससे 16 हजार रुपये और 15 लाख के जेवर ले लिए। आरोप है कि किशोरी को ब्लैकमेल करने में अनुराग का उसको फूफा मनोज शर्मा बुआ अंजू शर्मा और बहन तनिशा शर्मा ने साथ दिया।

डेढ़ साल से अनुराग उस किशोरी का शोषण कर रहा है। स्कूल से घर आते समय रास्ते में अश्लील हरकतें करता था। युवक किशोरी के घर के आसपास आकर छेड़छाड़ करने लगा तो किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी के पिता ने बारादरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed