Bareilly News: छोटी बिहार के गेट पर अनुसूचित जाति के युवक को पीटा, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
इज्जत नगर क्षेत्र की छोटी बिहार कॉलोनी के गेट पर एक व्यक्ति ने युवक की पिटाई कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विस्तार
बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र की छोटी बिहार कॉलोनी के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में भीम आर्मी के आकाश सागर ने एक्स पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित युवक आर्य देव ने बताया कि वह नवाबगंज के सगुहां का निवासी है। वह दोपहर करीब एक बजे अपने ऑफिस के बाहर छोटी बिहार कॉलोनी के गेट पर खड़ा था। तभी वहां के एक भवन मालिक ने उससे गालीगलौज की। उसकी पिटाई कर दी।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इज्ज्तनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.