फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man accused of burning religious books has been arrested in Bisauli Budaun

Budaun News: बिसौली में धार्मिक किताबें जलाने का आरोपी गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने के लिए की थी करतूत

Wed, 09 Oct 2024 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली में दानिश नाम के युवक ने धार्मिक किताबों को जलाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
man accused of burning religious books has been arrested in Bisauli Budaun
आरोपी दानिश - फोटो : पुलिस

विस्तार

बदायूं के बिसौली में तीन दिन पहले मजार पर रखीं धार्मिक किताबों को जलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम दानिश है। उसने माहौल बिगाड़ने के लिए धार्मिक किताबों को जलाया था। 

विज्ञापन


एसएसपी ने उसे पकड़ने के लिए एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात हुई। आरोपी का कहना है कि वह शराब के नशे में घर गया था। घर में विवाद हुआ तो वह मजार पर पहुंचा और धार्मिक पुस्तकों को आग लगा दी।
विज्ञापन


बीते रविवार बिसौली के मोहल्ला किला कालोनी के नजदीक एक धर्मस्थल पर रखी किताबों को शरारतीतत्वों ने जला दिया था। सुबह मौलाना ने किताबों को जले हुए देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में फैल गया था आक्रोश 
सूचना पुलिस को लगी तो खलबली मच गई। एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने लोगो को समझाकर शांत किया। दोपहर में एक बार फिर अचानक माहौल गर्म होने लगा था। 

लोग एकत्र होकर मोहल्ला सराय में पहुंच गए। वहां के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए दुकानों को बंद कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन देने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकारते हुए लोगों को दौड़ा लिया। 

मंगलवार की देर रात आरोपी दानिश निवासी कांशीराम कॉलोनी बिसौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दानिश नशा करने का आदी है। घटना वाले दिन भी वह नशे की हालत में धर्मस्थल पर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed