फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Making fake documents using Chhattisgarh ID, two arrested

Bareilly News: छत्तीसगढ़ की आईडी से बना रहे थे फर्जी दस्तावेज, दो गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Making fake documents using Chhattisgarh ID, two arrested
बिशारतगंज (बरेली)। थाना पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की बरेली इकाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। बिशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिलिट्री इंटेलीजेंस को मिली सूचना के बाद संयुक्त टीम बनाकर बिशारतगंज नया बाजार स्थित वैभव इंटरनेट व कम्युनिकेशन पर छापा मारकर बिशारतगंज वार्ड 6 निवासी आशीष मित्तल और सूरज को गिरफ्तार किया गया। यहां से फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड, चैक बुक आदि बरामद किए। आशीष और सूरज छत्तीसगढ़ निवासी किसी शख्स के नाम से रजिस्टर्ड मशीन को फर्जी थंबक्लोन बनाकर इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

-------
ये चीजें हुईं बरामद
थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक, 4 लैपटॉप, 7 प्रिंटर, 1 स्कैनर, 2 टीएफटी, 1 सीपीयू, 2 कीबोर्ड, 1 थंबक्लोन बनाने वाली मशीन, 1 थंबक्लोन आईरिस मशीन, 1 लेमिनेशन मशीन, 3 आईरिस मशीन, 4 मोबाइल फोन, 2 पैनड्राइव, 3 वाईफाई राउटर, 2 थंब स्कैनर, 1 वायर कनेक्टर, 2 बेव कैमरा बरामद हुआ। मौके से एक हार्डडिस्क, 4 रबर स्टैंप, 11 पासबुक, 7 चैकबुक, 4 क्लोन थंब, 80 आधार कार्ड, 27 आयुष्मान कार्ड, 130 केवाईसी फार्म, 2 पैनकार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 ग्रीन रेमिट कार्ड, 6330 रुपये की नकदी, 1 निर्वाचन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

प्रतियोगी परीक्षा में घुसपैठ के लिए होता है थंब क्लोन का प्रयोग
प्रतियोगी परीक्षाओं में घुसपैठ करने और ठगी करने के लिए थंब क्लोन का प्रयोग होता है। दोनों आरोपियों के पास से थंब क्लोन बनाने वाली मशीन मिली है। इसके जरिये किसी भी व्यक्ति का फर्जी किसी थंब क्लोन बनाकर उसका गलत प्रयोग किया जा सकता है। अक्सर साइबर ठग लोगों के थंब क्लोन का इस्तेमाल कर खाते से रकम उड़ाते हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने के लिए भी थंब क्लोन का इस्तेमाल किया जाता है। संवाद

------
वर्जन
- मिलिट्री इंटेलिजेंस और बिशारतगंज थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों के मोबाइल फोन व संबंधों की पड़ताल की जा रही है। नया इनपुट मिलने पर पुलिस अभी और गिरफ्तारी कर सकती है।- मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed