फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   make proposal sent do government

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चतुर्थ अखिल भारतीय सेपक टाकरा महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता

Tue, 18 Feb 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
make proposal sent do government
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुल सचिव सुनीता पांडेय ने बताया कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भारत सरकार को 35 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। विश्वविद्यालय में आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय सेपक टाकरा महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण समाप्ति की ओर है। इसके अलावा एक्सीलेंस ऑफ स्पोर्ट्स इन यूनिवर्सिटी (साई) भारत सरकार को 35 करोड़ का प्रपोजल भेजा गया है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 51 हजार रुपये, रजत पदक प्राप्त करने पर 35 हजार रुपये तथा कांस्य पदक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये की धनराशि देने का का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों की महिला वर्ग की 27 और पुरुष वर्ग की 30 टीमों की एंट्री हुई। प्रतियोगिता आगामी 21 फरवरी तक चलेगी। सोमवार को 16 टीमों ने मार्च पास्ट किया। अखिल भारतीय संघ द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षक कुमायूं विश्वविद्यालय नैनीताल से डॉ. नागेंद्र शर्मा ने भी उद्घाटन सत्र में मार्च पास्ट की सलामी ली। पहले दिन केवल लीग मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का फाइनल 21 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed