फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Make daughters self-reliant.

Bareilly News: बेटियों को बनाएं आत्मनिर्भर

Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Make daughters self-reliant.
बरेली। बेटियों को इतना सक्षम बनाना चाहिए कि दूर शहर हो चाहें आधी रात वे अकेले आने-जाने से न करताएं। अमर उजाला परिसर में नवरात्र के अवसर पर शनिवार को आयोजित महिला सशक्तीकरण संवाद कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईं महिला संगठन की सदस्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहुंची। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर बल दिया। महिलाओं ने कहा, जितनी आजादी हम अपने बेटों को देते हैं, उतना भरोसा और छूट अपनी बेटियों को भी देना जरूरी है। उनको ऐसा महसूस नहीं कराना चाहिए कि उनकी सुरक्षा हम पर बोझ है या बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बल्कि उनको सक्षम बनाना चाहिए, जिससे वे स्वयं अपने कार्य सार्थक कर सकें। कहीं आने-जाने या कुछ नया करने से कराएं नहीं।
विज्ञापन

पति का मिला साथ
महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने कहा कि आर्थिक आजादी की जंग अकेले नहीं जीती जाती है। इसमें पति का सहयोग रहा। सहयोग से वे छोटे-छोटे काम सीखकर रोजगार पा रही हैं न केवल स्वयं सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी समूह के साथ जोड़कर सशक्त होने के प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बनीं तो ग्रामीणों ने अन्य को किया प्रोत्साहित महिला बाल विकास अधिकारियों ने अपने कॅरिअर के किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि वे ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने साथ ही अपने परिवार की पहली महिला अधिकारी हैं। उनके पढ़ने-लिखने के बाद गांवों की सोच में परिवर्तन आया। मायके में ही नहीं ससुराल पक्ष में भी लोग अपनी बहुओं को भी नौकरी करने और पर्दे से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करने लगे।

इनकी रही मौजूदगी -
कार्यक्रम में राजकुमारी, विजय लक्ष्मी, विमला कुमारी, श्रुति त्रिवेदी, सुशीला देवी, सुनीता रस्तोगी, मधु यादव, सरला देवी, भावना कुमारी, रीना पटेल, संतोष, राधा मल्होत्रा, मनीषा आहूजा, रंजीता नागपाल, अर्चना और भावना कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed