{"_id":"595941d24f1c1b810a8b4842","slug":"make-a-purchase-but-watch-the-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":" खरीदारी करें लेकिन बिल जरूर देखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी करें लेकिन बिल जरूर देखें
बरेली।
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Make a purchase but watch the bill
- फोटो : Make a purchase but watch the bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी को समझना आसान है इसलिए खरीदारी के बाद जो बिल आपके हाथ आए उसे ठीक से जरूर चेक करें। रविवार को बिग बाजार से खरीदारी करने के बाद संजयनगर की प्रसिशा मिश्रा के हाथ में जब बिल आया तो वह चौंक गई। दरअसल, उनके बिल में अधिकतम 28 फीसदी की जगह 40 फीसदी टैक्स दर्ज था। इसका पैसा भी कंपनी की ओर से ले लिया गया। प्रसिशा ने यह बिल घर आकर देखा इसलिए दोबारा शिकायत करने नहीं गई। जीएसटी के जानकार इसे गलती बता रहे हैं।
बड़े मॉल और स्टोर में ऐसी गलतियां होना कम दिखती हैं लेकिन जीएसटी अभी लागू हुआ है इसलिए गलतियां संभव है। उपभोक्ताओं को जागरूक होकर बिल जरूर देखना चाहिए। पहले तो लगने वाले टैक्साें को समझना काफी कठिन था, लेकिन जीएसटी लागू होने से अब उपभोक्ता भी आसानी से सभी टैक्साें को समझ सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से शून्य से लेकर अधिकतम 28 फीसदी जीएसटी लगाया गया है। जब बिल आएगा तो उसमें सी यानी सेंटल जीएसटी और एस यानी स्टेट जीएसटी का जिक्र होगा। अगर 5 फीसदी का जीएसटी किसी उत्पाद पर लगा होगा तो एसजीएसटी और सीजीएसटी में बंटकर यह 2.5- 2.5 फीसदी में बंट जाएगा। लेकिन इसका पूरा जोड़ आपको बिल में मिलेगा। प्रसिशा ने करीब 19 उत्पाद बिग बाजार से खरीदे तो इसका बिल 2216 रुपये हुआ। इसमें बिकानो दालमोठ 200 ग्राम 45 रुपये की थी। इसमें एसजीएसटी 14 फीसदी और सी जीएसटी 26 फीसदी लगी हुई है। जबकि यह दोनों ही 14- 14 फीसदी होना चाहिए था।
ऐसा संभव नहीं है कि एसजीएसटी 14 फीसदी और सीजीएसटी 26 फीसदी हो। दालमोठ पर 28 फीसदी जीएसटी है तो यह केंद्र और राज्य में बंटकर 14- 14 फीसदी हो जाएगी। लगता है गलत बिल बन गया है। 28 फीसदी से अधिक जीएसटी नहीं वसूल सकते हैं। उपभोक्ता अभी संभलकर खरीदारी करें और बिल जरूर चेक करें।
विज्ञापन
मनोज मंगल, सीए