फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Major accident due to car tyre burst After colliding with a bike it collided with a tree in lakhimpur kheri

कार का टायर फटने से हादसा: बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी, युवक की मौत, सात लोग घायल

Thu, 31 Oct 2024 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 31 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर पलिया हाईवे पर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Major accident due to car tyre burst After colliding with a bike it collided with a tree in lakhimpur kheri
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा हाईवे पर पलिया की ओर जा रही कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर कार सामने से आ रही बाइक से टकराकर पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पलिया के सुभाष नगर निवासी इकबाल का 23 वर्षीय पुत्र राशिद सऊदी अरब काम करने गया था। बुधवार को वह फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसके पिता 50 वर्षीय इकबाल किराये पर कार लेकर उसे लेने लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह कार से सभी लोग वापस घर जा रहे थे। फूलबेहड़ क्षेत्र में सिकटिहा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन

सिंगाही निवासी युवक की मौत 
हादसे में बाइक सवार सिंगाही निवासी राजेश (35) की मौत हो गई। थाना पढु़आ के गांव रागीपुरवा निवासी रामसागर और उनकी पत्नी शांति देवी घायल हो गईं। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कार सवार पलिया के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी इकबाल, उनके बेटे आमिर और राशिद, कस्बा पलिया के ही मोहल्ला रंगरेजान निवासी इलियास व जीशान घायल हो गए। फूलबेहड़ पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दो की हालत नाजुक बताई गई।

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि हादसे में महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से बाइक सवार घायल राजेश की अस्पताल में मौत हुई है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed