{"_id":"631f861d07ec4c4497640a1b","slug":"maid-s-body-found-hanging-in-doctor-s-house-bareilly-news-bly4973811104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपती के घर में फंदे से लटका मिला नौकरानी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर दंपती के घर में फंदे से लटका मिला नौकरानी का शव
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। डॉक्टर दंपती के घर में रहकर काम करने वाली नौकरानी का शव रविवार शाम कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौकरानी के परिजनों ने डॉक्टर दंपती पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस डॉक्टर दंपती से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर दंपती के आवास पर गांव रहपुरा जागीर की 20 वर्षीय कंचन काम करती थी। वह डॉक्टर के घर में ही रहती थी। रविवार शाम डॉक्टर पति-पत्नी घर पहुंचे तो कमरे में पंखे से कंचन का शव लटका देखा। सूचना पर सीओ मीरगंज राजकुमार मिश्र और फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों का आरोप है कि कंचन डॉक्टर दंपती के घर का सभी काम करती थी, इसके बाद भी पति-पत्नी दोनों ही उसे परेशान करते थे। डॉक्टर दंपती के व्यवहार से तंग आकर उसने कई बार नौकरी छोड़ने की भी बात कही, लेकिन परिवार की तंगहाली के चलते पिता ने उसे कुछ दिन और नौकरी करने को कह दिया था। पिता का कहना है कि अगर वह बेटी की बात मान लेते तो आज यहग दिन नहीं देखना पड़ता। सीओ राजकुमार मिश्र ने बताया कि आत्महत्या का कारण जानने के लिए डॉक्टर दंपती से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।