{"_id":"5aeb6c474f1c1b390a8b7e7a","slug":"mahendra-singh-becomes-mukhya-sevadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद खत्म, महेंद्र सिंह मुख्य सेवादार बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद खत्म, महेंद्र सिंह मुख्य सेवादार बनाए गए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 04 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
mahendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन का कमेटी के प्रधान को लेकर बीते दो माह से चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को उस समय समाप्त हो गया, जब सरदार महेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगत ने उनको बधाई दी है।
गुरुद्वारा साहिब में सुबह साढ़े आठ बजे संगत जुटी और सरदार महेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से मुख्य सेवादार बनाते हुए गुरुद्वारा ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा सौंपा। साथ ही कौम की चढ़दी कला की अरदास की गई। मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिलने पर सरदार महेंद्र सिंह ने संगत का आभार जताया और कहा कि अतिशीघ्र ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
बता दें कि गुरुद्वारा साहिब प्रबंध कमेटी के विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को शामिल कर 10 सदस्यीय समिति बना दी गई थी। इस कमेटी में प्रीत पाल सिंह, रमनदीप सिंह, गुरुविंदर सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा, राजा चावला, हरनाम सिंह, गुरबचन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इस मौके पर परमजीत सिंह, मालिक सिंह कालड़ा, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह बग्गा, तेजेंद्र सिंह, लवली बख्शी, राजेंद्र सिंह, मनु बख्शी, पिंकी बख्शी, देवेंद्र पाल सिंह, बंता सिंह, विंदरपाल सिंह, बिट्टू बख्शी आदि ने बधाई दी।
तीन माह के अंदर बनेगी स्कूल कमेटी
बरेली। यह भी तय किया गया है कि यही दस सदस्यीय कमेटी स्कूल कमेटी का विवाद खत्म करने के लिए तीन महीने के अंदर नई कमेटी का गठन करेगी। इसमें किसी भी पुराने सदस्य को दोबारा नहीं लिया जाएगा। नए सिरे से सदस्यता खोलकर यही 10 सदस्यीय कमेटी स्कूल की नई कमेटी गठित करेगी। इस काम के लिए गुरुद्वारा साहिब की और गुरुगोविंद सिंह इंटर कॉलेज की वर्तमान कमेटियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त किया गया है।