फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahashivratri: The dawn of Har Har Mahadev began to resonate with the Shankhanad in the temples since early morning.

महाशिवरात्रिः भोर से ही मंदिरों में शंखनाद के साथ गूंजने लगा हर-हर महादेव का उद्घोष

Fri, 12 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: The dawn of Har Har Mahadev began to resonate with the Shankhanad in the temples since early morning.
महाशिवरात्रि पर धोपेश्वर नाथ मंदिर में हुआ दीपदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रमुख शिवालयों में शाम तक लगी रहीं भक्तों की कतारें
विज्ञापन

शहर में शिव बरात भी निकाली गई, शिवभक्तों में रहा खासा उत्साह

बरेली। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहा। भीड़भाड़ से बचने के लिए भक्तों ने सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में कतारें लगा लीं। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शहर में शिव बरात भी निकाली गई। तमाम घरों और मंदिरों में प्रदोष पूजन भी हुआ। मंदिरों के आसपास धतूरा, प्रसाद, बेलपत्र, बेर आदि की दुकानें बुधवार रात में ही सज गईं। रात 12 बजे से ही सभी मंदिरों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
श्री त्रिबटीनाथ मंदिर में सुबह तीन बजे से भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा अर्चना शुरू कर दी। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर कमेटी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए थोड़े-थोड़े लोगों को मंदिर में प्रवेश कराया। शाम सात बजे महाआरती हुई। दोपहर में काफी कांवरियों ने भी कछला से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। अलखनाथ मंदिर के सुबह चार कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद शाम को मन्नतों के दिए जलाए गए। इसका नजारा देखते ही बन रहा था। सैकड़ों लोगों ने दीपदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तपेश्वरनाथ, वनखंडी नाथ, आशुतोष धाम, मनोकामना मंदिर आदि में भी शाम तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिन भर हर-हर महादेव का उद्घोष, शंखनाद और घंटों की आवाज गूंजती रही। शिरडी साईं मंदिर में साईं भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इसमें सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश चंद्र शर्मा, आदर्श मिश्र, पंडित सुशील पाठक, पूनम पाल, दीक्षा पाठक आदि शामिल रहीं। पीलीभीत बाईपास स्थित मां मनोकामना मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने की परिक्रमा
बरेली। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने हर-हर-बम-बम, ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सातों नाथों की परिक्रमा की। दोपहर साढ़े 12 बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शिवभक्त गंगा जल और नंदी ध्वज लेकर परिक्रमा के लिए रवाना हुए। सबसे पहले श्यामगंज, गंगापुर, संजयनगर होते हुए बाबा वनखंडीनाथ मंदिर पहुंचे। वहां से पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वर नाथ, बाबा मढ़ीनाथ, अलखनाथ होते हुए बाबा त्रिबटीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करके विश्राम किया। परिक्रमा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंडित मुकेश पांडेय, समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, ब्रजवासी लाल, मनोज देवल, राधिका, मीरा, मोहन गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed