फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahamana Express run through broken track passengers fall down from birth

यूपी: महामना एक्सप्रेस में अचानक बर्थ से गिरने लगे यात्री, हो सकता था भीषण हादसा

Tue, 22 Dec 2020 11:18 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 22 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Mahamana Express run through broken track passengers fall down from birth
भिटौरा स्टेशन के पास टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भिटौरा स्टेशन के पास से गुजरने के दौरान महामना एक्सप्रेस रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। वहां से गुजरने के कारण अचानक यात्री अपने अपने बर्थ से नीचे गिरने लगे। पता चला कि भिटौरा स्टेशन के पास पटरी एक जगह से टूटी हुई थी।
विज्ञापन


ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण लोगों को इतने तेज झटके लगे कि कई यात्री बर्थ से नीचे गिर पड़े। पेट्रोलिंग में लापरवाही बरतने पर मंडल सहायक अभियंता ने ट्रैकमैन को नौकरी से निकाल दिया है। 
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट महामना एक्सप्रेस को भिटौरा स्टेशन के पास तेज झटका लगा। महामना एक्सप्रेस बरेली से चलने के बाद नई दिल्ली में ही रुकती है। उस समय ट्रेन की गति भी काफी तेज थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि अचानक लगे तेज झटके से संतुलन बिगड़ा तो साधारण कोच में भी यात्री बर्थ से नीचे गिर पड़े। लोको पायलट ने स्थिति को भांपकर पटरी टूटी होने की सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी। इसके बाद अन्य ट्रेनों को वहां से काशन पर गुजारा गया। 

सोमवार को सुबह तक पटरी की मरम्मत करके ठीक किया गया। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने जंक्शन के मंडल सहायक इंजीनियर को संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इस पर मंडल सहायक अभियंता ने ट्रैकमैन अरुण कुमार को नौकरी से निकालने का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि रात में उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती। अगर वह सतर्कता से ड्यूटी करते तो ट्रेन को झटका नहीं लगता इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed