फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahamana Express passes through broken tracks, many passengers fell from berths

टूटी पटरी से गुजरी महामना एक्सप्रेस, कई यात्री बर्थ से गिरे

Tue, 22 Dec 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahamana Express passes through broken tracks, many passengers fell from berths
demo pic - फोटो : demo photo

भिटौरा स्टेशन की घटना, पेट्रोलिंग में लापरवाही पर ट्रैकमैन को नौकरी से निकाला

विज्ञापन
बरेली। टूटी पटरी से गुजरने से गुजरने के चलते महामना एक्सप्रेस भिटौरा स्टेशन पर पलटने से बच गई। तेज झटके में कई यात्री बर्थ से नीचे गिर पड़े। पेट्रोलिंग में लापरवाही बरतने पर मंडल सहायक अभियंता ने ट्रैकमैन को नौकरी से निकाल दिया है।

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट महामना एक्सप्रेस को भिटौरा स्टेशन के पास तेज झटका लगा। महामना एक्सप्रेस बरेली से चलने के बाद नई दिल्ली में ही रुकती है। उस समय ट्रेन की गति भी काफी तेज थी। बताया जाता है कि अचानक लगे तेज झटके से संतुलन बिगड़ा तो साधारण कोच में भी यात्री बर्थ से नीचे गिर पड़े। लोको पायलट ने स्थिति को भांपकर पटरी टूटी होने की सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी। इसके बाद अन्य ट्रेनों को वहां से काशन पर गुजारा गया। सोमवार को सुबह तक पटरी की मरम्मत करके ठीक किया गया। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने जंक्शन के मंडल सहायक इंजीनियर को संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर मंडल सहायक अभियंता ने ट्रैकमैन अरुण कुमार को नौकरी से निकालने का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि रात में उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती। अगर वह सतर्कता से ड्यूटी करते तो ट्रेन को झटका नहीं लगता इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed