{"_id":"5efce4418ebc3e42af3d3b9b","slug":"madrasa-board-examination-results-hassan-in-secondary-azam-district-topper-in-senior-secondary-bareilly-news-bly411235078","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणामः सेकेंडरी में हसन, सीनियर सेकेंडरी में आजम जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणामः सेकेंडरी में हसन, सीनियर सेकेंडरी में आजम जिला टॉपर
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
बरेली। मदरसा बोर्ड ने बुधवार को सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल और फाजिल कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया है। सेकेंडरी में मुहम्मद हसन रजा तो सीनियर सेकेंडरी में मुहम्मद आजम ने जिला टॉप किया है, जबकि कामिल में मुनीर अहमद अव्वल रहे।
बरेली में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए करीब 7,500 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 6800 परीक्षा में शामिल हुए। मदरसे के परिणाम में छात्रों का दबदबा रहा है। सभी टॉपर छात्र हैं। सेकेंडरी (हाईस्कूल) में मदरसा इंडियन हैरिटेज पब्लिक स्कूल एकेडमी के छात्र मुहम्मद हसन रजा ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) में मदरसा जहांगीरिया अंशानुल बरकात के मुहम्मद आजम 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम आए हैं। कामिल कक्षा में जामिया नूरी रजविया के छात्र मुहम्मद शाकिब रजा और फाजिल में इसी मदरसे के मुनीर अहमद ने जिला टॉप किया है। जिला अल्संख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
टॉप टेन में जगह नहीं बना सका बरेली
बीते साल मदरसा परीक्षा में जिले के पांच विद्यार्थियों ने राज्य की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाया था। मदरसा शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुहम्मद शकील ने कहा परिणाम अच्छा रहा है। सफल छात्रों की संख्या अधिक है। मदरसा बोर्ड ने गत वर्ष पाठ्यक्रम से लेकर पेपरों में व्यापक बदलाव किया था। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम, बदले स्वरूप के अंतर्गत परीक्षा हुईं। यह भी एक कारण है कि छात्र राज्य की टॉप-टेन सूची में स्थान पाने से वंचित रहे हैं।