{"_id":"6933511359b5c65d290abc73","slug":"made-my-wife-lose-the-election-now-mlas-are-after-me-ashish-bareilly-news-c-4-vns1074-780630-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी पत्नी को चुनाव हरवाया, अब मेरे पीछे पड़े हैं विधायक : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी पत्नी को चुनाव हरवाया, अब मेरे पीछे पड़े हैं विधायक : आशीष
विज्ञापन
बरेली। निकाय चुनाव में पत्नी की शिकस्त के बाद मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा पर ठीकरा फोड़ने वाले भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर दोबारा विधायक को निशाना बनाया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री समेत अन्य नेताओं को पत्र भेजकर इस बारे में तर्क दिए हैं। वहीं विधायक ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए खुद को पाक साफ बताया है।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संगठन के प्रदेश महामंत्री (युवा) आशीष अग्रवाल ने बताया कि राहुल गुप्ता की दुकान पर बिना नोटिस जेसीबी ले जाकर तोड़फोड़ की गई। कहा कि दुकान तोड़ने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। वहां से डीएम और एसएसपी को निर्देशित किया गया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जांच पूरी होने से पहले ही ईओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई।
आशीष का कहना है कि उन्होंने प्रांत स्तर पर पैरवी करके पत्नी प्रीति को नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का टिकट दिलवाया था। आरोप लगाया कि विधायक ने अपने बगलगीर दो लोगों को निर्दलीय चुनाव लड़वा दिया, जिसकी वजह से उनकी पत्नी चुनाव हार गईं। अब 15 दिन बाद अचानक रिपोर्ट कराने में सीधे तौर पर विधायक का हाथ है। पार्टी नेताओं से विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
नगर पंचायत के ठेकों पर कब्जा
- आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत को बैकडोर से विधायक ही चला रहे हैं। आधे से ज्यादा ठेके उन्हीं के लोगों पर हैं। वह दोबारा टिकट न पा सकें और नगर पंचायत में दखल बरकरार रहे, इसकी जुगत में लगे हैं। वह या उनकी पत्नी चेयरमैन होते तो उनकी दाल गलनी मुश्किल थी।
-- -
आशीष से मेरी कोई दुश्मनी नहीं, उनकी पत्नी को चुनाव लड़ाया : विधायक
मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि यह विवाद ईओ और व्यापारियों के बीच का है। कोई उनके मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करा ले या एसएसपी व अन्य अधिकारी से पूछ ले कि उन्होंने कभी आशीष के बारे में किसी से बात की हो। आशीष हमारी पार्टी से जुड़े हैं। उनकी पत्नी को पार्टी ने टिकट दिया तो हमने तत्कालीन सांसद संतोष गंगवार के साथ हर मंच पर जाकर उनका प्रचार किया। ये सही बात है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता जिद करके अध्यक्ष का चुनाव लड़ गए, जिससे नुकसान हुआ। कहा कि हमारी आशीष से कोई दुश्मनी नहीं है, वह नादानी में अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।