फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Made a video of a female employee while she was bathing

Bareilly News: महिला कर्मचारी का नहाते समय वीडियो बनाया

Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Made a video of a female employee while she was bathing
बरेली। नगर निगम के लिपिक ने महिला कर्मचारी का नहाते समय वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर कर्मचारी को उत्तराखंड घुमाने ले गया। अब लिपिक महिला कर्मचारी को ब्लैकमेल कर रहा है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत है। लिपिक सुनील राजपूत बहाने से उसे कॉल और मेसेज करता था। कई बार समझाया तो उसने शादी करने का झांसा दिया। अनजान नंबर से वीडियो काॅल करके कहा कि नहाने जाओ तो फोन ले जाना। मना करने पर सुनील ने धमकाया। कहा- मेरे माता-पिता नहीं हैं। अगर मैं मर गया तो इसका इल्जाम तुम पर लगेगा। इससे तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। ब्लैकमेल कर सुनील उसे नैनीताल और नानकमत्ता घुमाने ले गया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

अग्रसेन पार्क ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। मना करने पर सुनील ने उसकी पिटाई कर दी। रोने पर सुनील उसे छोड़कर भाग गया। 15 जुलाई को सुनील पांच साथियों को लेकर घर पहुंचा और उसके परिजनों को धमकी दी कि वह महिला कर्मचारी के अश्लील फोटो वायरल कर देगा और नौकरी से निकलवा देगा। सुनील ने नगर निगम में भी महिला कर्मचारी को बदनाम कर दिया है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी भी सुनील का साथ दे रहे हैं। सुनील पहले भी विभाग की एक लड़की के साथ ऐसा कर चुका है। कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed