फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Made a car deal with the mechanic, then said - it was stolen

Bareilly News: मिस्त्री से कार का सौदा किया, फिर बोला- चोरी हो गई

Sat, 17 Jun 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Made a car deal with the mechanic, then said - it was stolen
बरेली। कार खरीदने की बात कह कर मिस्त्री उसे ले गया। दो दिन बाद मिस्त्री ने मालिक को फोन कर बताया कि दुकान से उनकी कार चोरी हो गई है। कार के मालिक ने मिस्त्री और उसके साथियों पर कार गायब करने का आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के त्रिलोक विहार निवासी केशव सिंह की कार की सर्विस सैदपुर निवासी मिस्त्री करता था। मिस्त्री ने कार खरीदने की बात कही तो केशव सिंह ने 75 हजार में सौदा तय कर लिया। बुधवार को मिस्त्री केशव के घर से 10 हजार रुपये बयाना देकर कार अपने साथ ले गया। केशव ने बकाया 65 हजार रुपये मांगे तो मिस्त्री ने सोमवार को देने को कहा। शुक्रवार सुबह मिस्त्री ने केशव को कॉल करके बताया कि सीबीगंज क्षेत्र स्थित उसकी दुकान से कार चोरी हो गई है।
विज्ञापन

केशव ने तहरीर देकर मिस्त्री और उसके साथियों पर कार हड़पने व चोरी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुलाया तो मिस्त्री थाने में बार-बार बयान बदलने लगा। संदेह होने पर इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने दरोगा सचिन चौधरी को जांच के लिए कहा। दरोगा ने मिस्त्री को दो दिन में कार खोजने के लिए कहा है। अगर कार नहीं मिलती है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed