{"_id":"5ad4aaae4f1c1bb56a8b466d","slug":"madarsa-board-exam-too-can-happen-under-cctv-vigilence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 16 Apr 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी और फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 28 अप्रैल तक चलेंगी। यूपी बोर्ड की तरह इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। परीक्षाओं की कड़ी निगरानी की जा सके, इसलिए परीक्षा केंद्र मदरसों की जगह इंटर कॉलेजों में बनाए गए हैं।
जिले में इस बार 10,200 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनके लिए सोलह केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर छापेमारी के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह आठ से ग्यारह बजे की पाली में मुंशी और मौलवी की परीक्षा होगी। अपराह्न दो से पांच बजे तक आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
यह हैं परीक्षा केंद्र
-मौलाना आजाद इंटर कॉलेज
-इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज
-कुंवर रंजीत सिंह सिंह इंटर कॉलेज
-पटेल इंटर कॉलेज धौंरा टांडा
-एफआर इस्लामिया
-जेपीएन इंटर कॉलेज नवाबगंज
-कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा मीरगंज
-लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज शेरगढ़
-एमजीएम इंटरक कॉलेज बहेड़ी
-राजकीय इंटर कॉलेज रिछा
-आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज कॉलेज आंटा मांडा
-सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर
-केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी
-पीसी आजाद इंटर कॉलेज बिहारकलां बरेली
-राजकीय इंटर कॉलेज नवाबगंज
-बरेली इंटर कॉलेज