फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Machines will clean old clogged sewer lines

Bareilly News: मशीनों से होगी बंद पड़ीं पुरानी सीवर लाइनों की सफाई

Mon, 23 Sep 2024 07:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Machines will clean old clogged sewer lines
- जल्द जारी किए जाएंगे टेंडर, जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

बरेली। वर्षों से बंद पड़ीं पुरानी समेत नई सीवर लाइनों की सफाई मशीनों से कराई जाएगी। इसके बाद शहर को जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
दरअसल, जलभराव और सीवरेज चोक होने को लेकर अक्सर हंगामा होता रहता है। ऐसे में जलकल और नगर निगम ने गहरी ट्रंक लाइनों की सफाई मशीनों से कराने का फैसला लिया है। इससे पुरानी सीवर लाइन भी साफ हो जाएगी। साथ ही, पानी की निकासी भी आसानी से हो सकेगी। सूत्रों के अनुसार, यह टेंडर एक करोड़ रुपये से अधिक का होगा। ईसाइयों की पुलिया के पास ट्रंक लाइनों की सफाई होने से पुराने शहर को जलभराव से निजात मिलने के आसार हैं। नई सीवर लाइन पड़ने के कारण श्यामगंज से शहदाना की ओर जाने वाली गहरी ट्रंक लाइन बंद है, वह भी खुल जाएगी। संवाद
विज्ञापन



गहरी सीवरेज और ट्रंक लाइनों को मशीन से साफ कराने की योजना बनाई गई है। इससे सीवर लाइन में पटा कूड़ा भी आसानी से साफ होगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। - सिद्धार्थ कुमार, एक्सईएन, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed