{"_id":"657374a6b5318f9e23009426","slug":"luring-student-by-hiding-her-identity-beaten-by-mob-while-molesting-bareilly-news-c-4-bly1015-301525-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहचान छिपाकर छात्रा को फुसलाया, छेड़खानी करते वक्त भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहचान छिपाकर छात्रा को फुसलाया, छेड़खानी करते वक्त भीड़ ने पीटा
Sat, 09 Dec 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। इज्जतनगर निवासी छात्रा को राह चलते फुसलाकर दूसरे समुदाय का किशोर बड़ा बाइपास पर ले गया। वहां खेतों में उसके साथ छेड़खानी की तो स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा व आरोपी को भोजीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। वहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। मारपीट और पूछताछ का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पीड़ित किशोरी इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि कंजादासपुर इलाके का आरोपी घर के आसपास मंडराता रहता था। शुक्रवार दोपहर किशोरी अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी उसे मिल गया और उसे बदला हुआ नाम बताया। स्वजातीय बनकर आरोपी ने उसे बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बाइक से देवरनिया नदी के सुनसान इलाके में ले गया और गलत हरकतें शुरू कर दीं।
लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पार्टियों और संगठनों के पदाधिकारी भी आ गए। यहां आरोपी से सख्ती की गई तो उसने बता दिया कि वह दूसरे समुदाय का है और उसका नाम भी दूसरा है। लोग आरोपी व किशोरी को भोजीपुरा थाने ले गए। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।