फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lumpy virus confirmed in 21 cattle in six districts of uttar pradesh

Lumpy Virus: कोरोना की तरह ही लंपी वायरस अब फैला रहा पांव, प्रदेश के छह जिलों में पहुंचा, मिल चुके इतने मामले

Sun, 28 Aug 2022 03:47 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 03:47 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा में पिछले दिनों एक पशुपालक ने गाय के लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित होने की सूचना दी थी। आईवीआरआई के प्रधान विशेषज्ञों की टीम गांव में पहुंची थी। सैंपल लेकर जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एहतियातन संपर्क में आने वाली अन्य गायों की जांच की गई तो चार और संक्रमित मिलीं।

विज्ञापन
Lumpy virus confirmed in 21 cattle in six districts of uttar pradesh
लंपी स्किन रोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लंपी स्किन डिजीज प्रदेश में तेजी से फैल रही है। अब तक छह जिलों के 21 पशु संक्रमण की चपेट में मिल चुके हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) इज्जतनगर की रिपोर्ट के मुताबिक लंपी वायरस की चपेट में आने वाले पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। रोकथाम के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को अलर्ट जारी करने को कहा गया है।

विज्ञापन


बरेली के भोजीपुरा में पिछले दिनों एक पशुपालक ने गाय के लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित होने की सूचना दी थी। आईवीआरआई के प्रधान विशेषज्ञों की टीम गांव में पहुंची थी। सैंपल लेकर जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एहतियातन संपर्क में आने वाली अन्य गायों की जांच की गई तो चार और संक्रमित मिलीं। प्रदेश में वायरस की दस्तक के बाद अन्य जिलों से भी संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर जांच के लिए सैंपल आईवीआरआई पहुंचने लगे। आईवीआरआई के पशु रोग शोध एवं निदान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केपी सिंह के मुताबिक जांच के लिए आ रहे सैंपल में ज्यादातर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है।

विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई है कि प्रदेश में तब तक लंपी स्किन डिजीज के मामले नहीं थमेंगे, जब तक पशुओं का परिवहन, आपसी संपर्क और संक्रमित क्षेत्र के पशुओं को अन्य इलाकों में पहुंचने से नहीं रोका जाएगा। उन्होंने संदिग्ध लक्षण वाले पशुओं को तत्काल आइसोलेट करने और उनके सैंपल की जांच कराने के लिए कहा है ताकि जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित पशु अन्य गाय और भैंसों के संपर्क में न आ सकें।

हापुड़, गाजियाबाद के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
लंपी वायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने पर तीन दिन पहले हापुड़ और गाजियाबाद से भी बड़ी तादाद में सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, इनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। शनिवार को गौतमबुद्ध नगर, संभल, बदायूं से भी सैंपल प्राप्त हुए। इन सैंपल की जांच अभी नहीं की जा सकी है। कैडराड केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 118 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। पशुओं को इस जानलेवा रोग से बचाने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को कड़ाई से नियमों का पालन कराने का सुझाव दिया जा रहा है।

विज्ञापन

जिलेवार सैंपल और संक्रमित

जिला, सैंपल, संक्रमित
एटा, सात, एक
बरेली, 22, पांच
बिजनौर, 15, एक
मुजफ्फरनगर, चार, चार
सहारनपुर, सात, सात
मेरठ, तीन, तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed