फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow Hostels and Meerut Swimmers on top in Uttar Pradesh

यूपी: लखनऊ हॉस्टल और मेरठ के तैराकों का जलवा

Sun, 19 May 2019 11:39 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Hostels and Meerut Swimmers on top in Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में चल रही राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक/बालिकाओं की तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ हॉस्टल और मेरठ के तैराक बच्चों का दबदबा रहा। बालक वर्ग ग्रुप तीन की 200 मीटर फ्री स्टाइल में विंध्यांचल के अनिल यादव, बालिका वर्ग में मेरठ की प्रियानी सिंह अव्वल रहीं।

विज्ञापन


बालक वर्ग ग्रुप तीन की 200 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के राम अशीष यादव दूसरे और मेरठ के सम्यक जैन तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में अनामिका घई और वंदना साहनी दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर ग्रुप तीन बटर फ्लाई स्ट्रोक में विंध्यांचल के करन निषाद मेरठ के विवनवीर जैन और सम्यक जैन पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ गर्ल्स हॉस्टल की वंदना साहनी, मेरठ की आयुषी राय और सुनैना सूद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


50 मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक बालक ग्रुप तीन में गोरखपुर के अंकित यादव, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राज चौहान, विंध्यांचल के अनिल यादव तो बालिका वर्ग में मेरठ की श्रेया, कानपुर की अनिका और मेरठ की नव्या पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। ग्रुप चार बालक वर्ग में मेरठ के अर्नव त्यागी, विंध्यांचल के विरत निशाद, लखनऊ हॉस्टल के अंशुल कुमार निषाद, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की अनुराधा निषाद, प्रादीक्षा निषाद और मेरठ की मान्या गौतम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग के ग्रुप तीन में गोरखपुर के अंकित यादव, वाराणसी के रामअशीष यादव व लखनऊ के श्रीराम चौहान और बालिका वर्ग में लखनऊ गर्ल्स हॉस्टल की रानी निषाद, विंध्यांचल की अनुष्का व मेरठ की प्रियानी सिंह पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। 4 गुणा 50 मीटर बालक वर्ग के ग्रुप चार की हुई मिड रिले में मेरठ, गोरखपुर व लखनऊ, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, मेरठ व कानपुर, ग्रुप तीन बालक वर्ग में विंध्यांचल, मेरठ, कानपुर तथा बालिका वर्ग में मेरठ, लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल और विंध्यांचल की टीमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed