फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow-Delhi Highway: Administration will pass staff and vehicles engaged in construction of Fourlane

लखनऊ-दिल्ली हाईवेः फोरलेन के निर्माण में लगे स्टाफ और वाहनों को प्रशासन देगा पास

Fri, 24 Apr 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Delhi Highway: Administration will pass staff and vehicles engaged in construction of Fourlane
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडाउन में काम शुरू कराने के लिए एनएचएआई को मिलेगा सहयोग

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली-सीतापुर के बीच टूटते-दरकते फोरलेन का निर्माण शुरू करने में लगे वाहनों और स्टाफ को लॉकडाउन के दौरान आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए जिला प्रशासन पास का इंतजाम कराएगा। डीएम ने इसकी जिम्मेदारी एडीएम (प्रशासन) वीके सेन को सौंप दी है। एनएचएआई के अफसरों पर भी बारिश से पहले इस प्रोजेक्ट को तेजी से शुरू कराने का दबाव है।
बरेली से सीतापुर के बीच करीब 157 किलोमीटर हिस्से में फोरलेन को अक्तूबर-2019 में मंजूरी मिल चुकी है, लेेकिन पहले सर्दी और अब लॉकडाउन की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है, हालांकि एनएचएआई के अफसर अब लेबर का इंतजाम कर काम जल्द शुरू कराने की कोशिश में जुटे हैं। उनका कहना है कि अप्रैल-जून हॉटमिक्स के काम के लिए उपयुक्त समय है। करीब चार साल पहले इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के काम अधूरा छोड़कर भाग जाने के बाद से बरेली-सीतापुर हाईवे का निर्माण ठप है। इससे इस महत्वपूर्ण हाईवे के लगातार टूटने और दरकने से खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। एनएचएआई ने नवंबर में आगरा की एक कंपनी को करीब सात अरब का ठेका दिया था, लेकिन काम नहीं शुरू हो सका है। एनएचएआई अफसरों पर 15 जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन से पहले इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा कराने का दबाव है। जनहित में ये प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सके, इसके लिए प्रशासन ने इसके निर्माण में लगे वाहनों, एनएचएआई स्टाफ और श्रमिकों को पास देने का फैसला किया है। एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह को इसका जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

हाईवे का काम जल्द शुरू करना है। इस प्रोजेक्ट में लगे वाहनों और स्टाफ को कोई दिक्कत न हो, इसलिए प्रशासन की ओर से इन्हें पास जारी किए जाएंगे। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed