फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Low marks also have many career options

Bareilly News: कम अंक वालों के पास भी हैं कॅरिअर के कई विकल्प

Thu, 27 Apr 2023 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Low marks also have many career options
बरेली। यूपी बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में कक्षा 12वीं के तकरीबन 75 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से काफी बच्चों के परिणाम 60 फीसदी से भी नीचे रहे। विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान और गणित में कम अंक मिले। कुछ को तो चित्रकला में भी कम अंक प्राप्त हुए हैं। एनटीए के कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के पास अब भी अपना भविष्य बनाने के लिए कई विकल्प हैं। वह विभिन्न डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के कोर्स कर उसमें अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन

क्या हैं विकल्प
1- 50 फीसदी के कम अंक वाले विद्यार्थी वेब कार्टूनिस्ट, एनिमेशन व फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग के कोर्स ले सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग के लिए आईआईएफटी और एनआईएफटी जैसे संस्थान की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।
विज्ञापन

2- मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले विद्यार्थी होटल, ट्रैवल व इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सकते हैं। वह आईएचएम बंगलूरू, जयपुर आदि की प्रवेश परीक्षा देकर इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- भाषा, भारतीय राजनीति व सामयिकी पर अच्छी पकड़ रखने वाले विद्यार्थी मीडिया स्टडीज, एयर होस्टेस के कोर्स कर इसमें भविष्य बना सकते हैं।
4- विपणन और जनसंपर्क को समझने वाले विद्यार्थी सेल्स मार्केटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट व पब्लिक रिलेशन में स्नातक की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए वह दिल्ली स्थित विभिन्न निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।

5- कल्चर में रुचि रखने वाले फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, आरजे, डीजे, डांस, म्यूजिक के डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। आधुनिकता के इस दौर में इन विषयों का ट्रेंड बढ़ गया है।
6- वाणिज्य के विद्यार्थी जिनके 50 प्रतिशत से ऊपर अंक हैं, वे बैंकिंग, बाजार शोधकर्ता, वित्तीय विश्लेषण आदि के कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed