फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loving couple had gone to the lawyer in the court for court marriage

Bareilly: कोर्ट मैरिज करने कचहरी में वकील के पास पहुंचा था प्रेमी युगल, लड़की की मां ने लड़के को चप्पल से पीटा

Thu, 29 Feb 2024 01:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Feb 2024 01:54 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर की लड़की और एक किमी दूर खेड़े गांव का लड़का बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट मैरिज करने कचहरी आए थे। दरअसल युवती रात तीन बजे छत से कूदकर प्रेमी के पास पहुंची थी। युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की थी। 

विज्ञापन
loving couple had gone to the lawyer in the court for court marriage
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के प्रेमी युगल को कचहरी में वकील के चैंबर में देखकर युवती की मां और परिवारवाले भड़क गए। उन्होंने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी और बेटी को साथ ले जाने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस मौके से इन्हें ले गई, फिर इज्जतनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव की युवती और पड़ोसी गांव खेड़े का युवक आपस में प्रेम करते थे। युवती बुधवार रात तीन बजे छत से कूदकर प्रेमी के पास चली गई थी। दोनों बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट मैरिज करने कचहरी आए थे। इधर, भनक लगने पर युवती की मां भी परिजनों के साथ कचहरी आ गई। 
विज्ञापन


वकील के चैंबर में दोनों को देखकर वह आगबबूला हो गई। उसने युवक को चप्पलों से पीट दिया। इससे हंगामा होने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हंगामा करने वालों को हिरासत में ले लिया। फिर इन्हें इज्जतनगर थाने की बैरियर टू चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां ने कराई रिपोर्ट
युवती की मां ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है कि उनकी बेटी नाबालिग है। रात में आरोपी छोटेलाल और उसके साथी जबरन बेटी का अपहरण कर ले गए। एक आरोपी को उन्होंने पकड़ भी लिया। बाकी ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी है। बैरियर टू चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed