फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lover commits suicide by hanging due to love affair

Bareilly News: प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lover commits suicide by hanging due to love affair
क्योलड़िया। प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने मकान के एक कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या से पहले युवक का युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवती ने सुबह मुंह न दिखाने की हिदायत दे डाली थी। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन




थाना क्योलड़िया के मुडिया मलूकपुर गांव के 21 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र हरनंदन सिंह का अमीरनगर गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मां सत्यवती ने बताया कि चार माह पहले युवती के पिता ने गौरव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। एक माह पहले गौरव जेल से जमानत पर छूटकर आया था। जेल से आते ही गौरव युवती के साथ संपर्क में आ गया।
विज्ञापन


युवती के परिजन आरोपी के साथ संबंध न रखने को लेकर बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की रात गौरव की प्रेमिका से फोन पर नोकझोंक हो गई थी। इससे परेशान गौरव ने मंगलवार की सुबह खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है।



- अजय कुमार, थाना प्रभारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed