{"_id":"660cf6634670fbb13b08d5e0","slug":"lover-beaten-to-death-after-seeing-her-in-objectionable-condition-in-badaun-fir-against-four-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रात में साली के साथ अंतरंग था 'जीजा', अचानक आ गए लड़की के घरवाले; युवक को नृशंसता से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात में साली के साथ अंतरंग था 'जीजा', अचानक आ गए लड़की के घरवाले; युवक को नृशंसता से पीट-पीटकर मार डाला
Wed, 03 Apr 2024 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:13 PM IST
सार
बदायूं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक और युवती को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर युवती के परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने मामले में चार पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 26 वर्षीय डालचंद उर्फ डल्लू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके शरीर पर खुली चोटों के अलावा लाठी-डंडों के भी निशान मिले हैं। उसके परिवार वालों का कहना है कि डालचंद को शादी की बात करने के बहाने किसरूआ बुलाया था।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद लड़की के परिवार वाले उसे पर टूट पड़े थे। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। डालचंद उर्फ डल्लू मूलरूप से अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव शहद आलमपुर का रहने वाला था।
वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार दोपहर उसकी मूसाझाग थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद हत्यारोपी मौके से भाग गए थे। इसकी सूचना पर पहुंचे डालचंद के पिता बदन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का अपने तहेरे भाई की साली से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन प्रेमिका के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने रविवार को शादी की बात करने के बहाने बुलाया था। साथ में उसका भाई नितिन भी आया था लेकिन वह हत्या से पहले किसरूआ से चला गया था। इधर ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह युवक का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था।

उससे माना जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद परिवार वालों ने उस पर हमला कर दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के एफआईआर दर्ज की है।
अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। थाना पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले युवक का शव अपने गांव शहद आलमपुर ले गए हैं।
युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें चार लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- शक्ति सिंह, सीओ उझानी