फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love is on the phone , went to meet arrested

फोन पर प्यार हुआ, मिलने पहुंचे तो पकड़े गए

Mon, 15 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सहसवान की लड़की को बिहार के कैमोर निवासी लड़के से फोन पर प्यार हो गया। युवक वेलेंटाइन-डे की पूर्व संध्या पर युवती से मिलने चला आया। जंक्शन पर जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। घरवालों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। लड़के को फटकार कर भगा दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं के सहसवान की लड़की और बिहार के कैमोर निवासी गोरख प्रसाद का लड़का शनिवार देर शाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बेंच पर बैठकर बातें कर रहे थे। चेकिंग को निकले दरोगा राजेंद्र सिरोही को देखकर दोनों सकपका गए। इस पर दरोगा दोनों को पकड़कर थाने ले आए। पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उसने अपने किसी मित्र को फोन लगाया था, लेकिन कॉल बिहार के इस लड़के के फोन पर चली गई। लड़के ने भी कहा, कोई बात नहीं ऐसी गलती होती रहती है। इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया। लड़की को उसकी बातें अच्छी लगीं। विश्वास बढ़ा तो दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया और जगह बरेली जंक्शन तय की गई। दोनों ने मजहब की दीवार की भी परवाह नहीं की। बिहार से लड़का आ गया और सहसवान से लड़की चली आई। दोनों यहां वेलेंटाइन-डे की पूर्व संध्या पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। घरवालों को बुलाकर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया। लड़के को डांटकर भगा दिया गया। दरोगा राजेंद्र सिरोही ने बताया कि लड़की के घरवालों से लिखित सुपुर्दगीनामा लिखवा लिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed