फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love couple presented fake birth certificate in High Court

Bareilly News: प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में पेश किए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Love couple presented fake birth certificate in High Court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के प्रेमी युगल ने विवाह करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पेश कर दिए। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में प्रमाणपत्र नकली मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


फरीदपुर निवासी युवती और कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों ने शादी करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र पेश किए थे। न्यायालय ने प्रमाणपत्र की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस और उच्चाधिकारियों ने जांच की और नगर निगम से रिपोर्ट देने के लिए कहा। नगर निगम की रिपोर्ट और पुलिस की जांच में प्रस्तुत किए गए जन्म प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। पुलिस ने कैंट थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट
मामले में युवती की तहरीर पर परिजनों के खिलाफ भी कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी से प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बताया कि दोनों ने मर्जी से 13 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इससे दोनों के परिजन रंजिश मानने लगे हैं। परिजन उनकी हत्या भी करा सकते हैं। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शीशगढ़: हाईकोर्ट में पेश किए शादी व जन्म के फर्जी प्रमाणपत्र, रिपोर्ट
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर निवासी एक युवक ने हाईकोर्ट में अपनी शादी व जन्म प्रमाण पत्र पेश किए थे, जो कि पुलिस जांच में फर्जी पाए गए। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने हाईकोर्ट में अपने प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र लगाया था, जिसको बरेली के आर्य समाज संस्था द्वारा पंजीकृत दर्शाया था। पुलिस की जांच में उक्त संस्था ने प्रेम विवाह के प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है। जांच में युवक के जन्म संबंधी प्रमाण पत्र भी अलग- अलग पाए गए हैं। पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed