फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love couple commits suicide by jumping in front of train

Bareilly News: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Love couple commits suicide by jumping in front of train
आंवला। शादी की उम्मीद टूटने पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बृहस्पतिवार देर रात रेवती बहोड़ा खेड़ा स्टेशन के पास ये घटना हुई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शवों को साथ ले गए। युवती, युवक की तहेरी बहन की ननद लगती थी, इस वजह से परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


चंदौसी-आंवला रेलवे लाइन पर रेवती बहोड़ा खेड़ा स्टेशन से एक किमी पहले युवक और युवती ने सद्भावना एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। गश्त के दौरान जीआरपी ने दोनों के शव पड़े देखे तो थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात दो बजे दोनों शवों की पहचान होने पर उनके परिजन को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे दोनों के परिजन कुछ कहने से बचते रहे। उन्होंने बताया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को जरूरी बताया तो यहां आ गए। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि न तो कोई सुसाइड नोट मिला है, न ही कोई तहरीर। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन


21 वर्षीय युवक रामनगर ब्लॉक के एक गांव का निवासी था। 18 वर्षीय युवती आंवला कस्बे से सटे गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों के अनुसार युवक की तहेरी बहन की शादी युवती के तहेरे भाई से पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों का एक-दूसरे के परिवार में आना-जाना था। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। प्रेमी युगल शादी करना चाहता था पर युवती के घरवाले इसे उल्टा रिश्ता बताकर शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती का कोई भाई नहीं है। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बृहस्पतिवार शाम घर से खाना खाकर निकला और उसने कॉल करके प्रेमिका को रेलवे लाइन पर बुला लिया। दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed