फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Jesus Christ and the attraction of the exhibition was on the life of Saint Teresa

प्रभु ईशु व संत मदर टेरेसा जीवन पर लगी प्रदर्शनी रही आकर्षण

Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus Christ and the attraction of the exhibition was on the life of Saint Teresa
Lord Jesus Christ and the attraction of the exhibition was on the life of Saint Teresa - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बिशप कोनराड जूनिर विद्यालय स्थित संत अल्फोंसस चर्च परिसर में बुधवार को खुशनुमा माहौल था। हर कोई आने वाले क्रिसमस की खुशियों में सराबोर था। एक तरफ मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही तो दूसरी तरफ प्रभु येसु मसीह और संत मदर टेरेसा के जीवन पर लगी सुंदर प्रदर्शनी अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। 
विज्ञापन

यहां दो दिवसीय क्रिसमस महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन ही भारी भीड़ उमड़ी। सुबह में स्कूल के बच्चों ने इस मेले का आनंद लिया तो शाम को बड़े अपने परिवार के साथ पहुंचे। यहां पर मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने नृत्य गीत और नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें खास तौर से बिशप कोनराड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने संत मदर टेरेसा के जीवन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन

इसके अलावा सेंट मारिया गोरेटी स्कूल, बिशप कोनराड जूनियर स्कूल, सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल, बिशप कोनराड चाइल्ड केयर, सेंट जॉन पॉल होम, सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल सहित तमाम मिशनरीज स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्मी स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर एएन झा व बरेली धर्म प्रांत के बिशप इग्नेशियस डीसूजा ने दीप प्रज्ज्वलन व गुब्बारे उड़ा कर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर फादर हेरल्ड डी कून्हा ने प्रार्थना कर सभी का स्वागत किया। महोत्सव के संयोजक फादर डेरिक पिंटो ने विशेष प्रार्थना कर आभार जताया। इसमें फादर वाल्टर, फादर पॉल, फादर अरुन, फादर सुनील आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी दौलत सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को भी महोत्सव का समय अपरान्ह 2.30 से सायं 7 बजे तक रहेगा।
 
व्यंजनों का लिया आनंद 
क्रिसमस मेले में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल पर भी खूब भूड़ रही। जहां लोगों ने खान पान का भरपूर लुत्फ लिया। वहीं बच्चों ने खेल खिलौनों का भी भरपूर आनंद लिया। पुस्तकों के स्टाल भी लगाए गए। 


चर्च में प्रार्थना कर मोमबत्ती चढ़ाईं
बिजली और कुमकुमों से सजा सेंट अल्फोसस चर्च लोगों के लिए आकर्षण बना रहा। यहां पर तमाम लोगों ने शीश नवा कर प्रार्थना की और मोमबत्तियां चढ़ा कर श्रद्धा जताई। यहां पर ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक चरनी भी खास रही। बाईबिल के संदेशों पर बनी वचन वाटिका ने भी लोगों को अपनी ओर खींचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed