फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Ganesha idol found in sack in the farm

खेत में मिली भगवान गणेश की मूर्ति: बोरी में बंद थी करीब 20 किलो की प्रतिमा, अष्टधातु से बने होने का अनुमान

Fri, 21 Jun 2024 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 03:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की ओयल चौकी क्षेत्र के गांव महमदाबाद के पूरब लाल शहीद बाबा की मजार के पास एक खेत में भगवान गणेश की मूर्ति मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लिया। जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Lord Ganesha idol found in sack in the farm
भगवान गणेश की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ओयल चौकी क्षेत्र के महमदाबाद स्थित एक खेत में भगवान गणेश की मूर्ति मिली है। मूर्ति बोरे में बंद थी। मूर्ति अष्टधातु से बनी होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि चोर किसी मंदिर से यह मूर्ति चुराकर लाए होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूर्ति का वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कुछ बच्चे आम की बाग की ओर जा रहे थे। बच्चों को सड़क किनारे इनामुल के गन्ने के खेत में एक बोरी पड़ी दिखाई दी। उत्सुकतावश बच्चे बोरी के पास पहुंचे। भारी होने पर बोरी खोल कर देखा तो उसमें भगवान गणेश की करीब चार फिट लंबी पीली धातु से बनी प्रतिमा मिली। 

विज्ञापन

पुलिस ने मूर्ति का कब्जे में लिया 
इसका पता चला तो खेत की ओर जा रहे संतलाल प्रजापति मौके पर पहुंचे। प्रधान संतोष कुमार वर्मा को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मूर्ति को कब्जे में लिया और चली गई।

प्रत्यक्षदर्शी प्रतिमा के बेशकीमती अष्टधातु के होने के कयास लगा रहे हैं। गणेश जी की मूर्ति के बाएं हाथ की उंगलियां व सवारी मूसक की पूंछ भी टूटी थी। थानाध्यक्ष खीरी अजीत कुमार ने बताया कि प्रतिमा मिलने की जानकारी पर मौका मुआयना किया गया। करीब 20 किलो वजनी चार फिट लंबी धातु की मूर्ति मिली है। मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed